श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गुणसागर आराधना अतिशय क्षेत्र धर्म गुणामृत ट्रस्ट पर शनिवार को राजस्थान सरकार के यशस्वी उप मुख्यमंत्री डा.प्रेम चंद बैरवा अपने 55 वें जन्मोत्सव पर जिनालय के दर्शन करने हेतु पूरे सरकारी लवाजमें के साथ पहुंचे

जहां पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक जैन अनोपडा की अगुवाई में सभी ट्स्टियों ने उपमुख्यमंत्री महोदय का भव्य स्वागत अभिनंदन किया, कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. अशोक जैन अनोपडा ने बताया कि
उपमुख्यमंत्री महोदय ने आचार्य गुण सागर जी महाराज के समाधी स्थल के दर्शन करने के बाद शांति नाथ जिनालय के दर्शन कर मंगलमय कामना की, बाद में क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक जैन अनोपडा , प्रवक्ता जयकुमार गंगवाल, नवीन गंगवाल ,व जैन बैकर्स फोरम जयपुर से पधारें अध्यक्ष भागचंद मित्रपुरा व कार्याध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने उनका तिलक माला, साल दुपट्टा व साफ़ा पहनाकर भव्य स्वागत किया,
कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने जानकारी पर बताया कि उपमुख्यमंत्री महोदय ने उनके 55वें जन्म दिन पर सभी तरह के 55 बड़े वृक्ष लगाकर अन्य पोधारोपण भी किया,
उक्त समय जयपुर से पधारे निहालचंद जैन, जितेंद्र जैन, राजेंद्र ठोलिया, निर्मल पटौदी, सुनील काला, सुकेश काला सहित समाज के गणमान्य श्रेष्ठी उपस्थित रहे।
स्रोत- जैन गजट, 3 सितंबर, 2024 पर: https://jaingazette.com/dharmgunamrit-trust-chakvada-gunsthali-shetra-par-rajasthan/
Copyright © 2024 All Rights Reserved
2 Comments
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.