श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी द्वारा बीसवीं सदी के महान दिगम्बर समाधिस्थ संत परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती प्रथमाचार्य 108 श्री शांतिसागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह का आयोजन फैंन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बरन जैन(बडा़) मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी द्वारा बीसवीं सदी के महान दिगम्बर समाधिस्थ संत परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती प्रथमाचार्य 108 श्री शांतिसागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह का आयोजन फैंन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बरन जैन(बडा़) मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसरन पर प्रातः 7:15 बजे मंदिर में शांति ध्वज फहराया गया।
तत्पश्चात निरंजन गंगवाल के संयोजन में आचार्यश्री की स्तुति का वाचन करने के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ राजुल देवी सेठी द्वारा मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चातन पंचायत के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सेठी, संयुक्त मंत्री जयकुमार छाबड़ा, सदस्यन संजय रारा एवं महावीर भवन ट्रस्ट बोर्ड के महामंत्री विजय कु. गंगवाल ने आचार्य श्री की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलनन किया।
तत्पक्षात विजय कुमार गंगवाल ने आचार्य श्री का जीवन परिचय दिया। तथा ओमप्रकाश सेठी, किशोर काला, महावीर प्रसाद पाटनी,पंडित संतोष कु.शास्त्री, सुशीला देवी बाकलीवाल, कुसुम छाबड़ा ने आचार्य श्री का स्तुति वाचन किया। कार्यक्रम का समापन निरंजनन कु. गंगवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पुरूष-महिलाऐ उपस्थित थे। यह प्रेस विज्ञप्ति प्रचार प्रसार के सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा दी गई।।
स्रोत- जैन गजट, 15 अक्टूबर 2024 पर: ------
Copyright © 2024 All Rights Reserved
2 Comments
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.