News details

img समाचार

धर्म जागृति संस्थान का आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन एवं रजत जयंती महोत्सव 29 सितंबर को फिरोजाबाद में

आचार्य श्री वसुनंदी महाराज के सानिध्य में होगा वृहद आयोजन
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान का अष्टम राष्ट्रीय अधिवेशन व रजत वर्ष महोत्सव परम पूज्य अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनंदी जी महामुनिराज ससंघ के सानिध्य में रविवार 29 सितंबर 2024 को सेठ छदामीलाल दिगम्बर जैन मन्दिर फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में आयोजित कर युवा वर्ग के साथ धर्म बचाओ धर्म सिखाओ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन दिल्ली ने बताया कि अखिल भारतीय धर्म जागृति संस्थान को स्थापित हुए 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं अतः इस वर्ष अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज ससंघ के सानिध्य में रजत जयंती समारोह के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन रास्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान संपूर्ण भारतवर्ष में स्थापित धर्म जागृति संस्थान की शाखाओं के उत्कृष्ट कार्यकर्त्ताओ के सम्मान के साथ साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला शाखाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
 
राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां ने बताया कि प्रथम अधिवेशन जयपुर राजस्थान में हुआ तो वही ग्रीन पार्क दिल्ली,बोलखेड़ा, अजमेर,नोयडा,मुम्बई, तिजारा में पूर्व अधिवेशन आयोजित हो चुके हैं। धर्म जागृति संस्थान का मुख्य उद्देश्य देव शास्त्र गुरु की सेवा में सलग्न हो पंथवाद,सन्तवाद से दूर साधु व समाज की सेवा करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश जैन मेरठ व अधिवेशन संयोजक संजीव जैन दिल्ली ने सभी शाखाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
 
राजस्थान प्रान्त द्वारा आयोजित अहिंसक आहार पोस्टर प्रतियोगिता के पुरुष्कारों की घोषणा व संयोजको का सम्मान भी किया जाएगा।

स्रोत- जैन गजट, 23 सितंबर, 2024 पर: https://jaingazette.com/dharm-jagriti-sansthan-astam/

icon

Children education manual .pdf

2 Comments

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

Leave a comment